लेखागार
श्रेणियाँ
ढूँढो अपनी पसंद का…
-
कल-परसों, उससे भी पहले…
- अकेली औरत
- धूसर
- बाऊजी की बातें
- क्योंकि हर एक दोस्त – - – होता है
- दिए के जलने से पीछे का अँधेरा और गहरा हो जाता है…
- दिल्ली पुस्तक मेले से लौटकर
- छूटा हुआ कुछ
- इस मोड़ से जाते हैं …
- अम्मा के सपने
- खतरा कहीं भी हो सकता है
- खुश रहने की कुछ वजहें
- वो ऐसे ही थे (2.)
- एक बैचलर का कमरा, धुआँ और दर्शन
- दर्दे-ए-हिज्र बेहतर है फिर तो तेरे पास होने से
- 2010 in review
Tag Archives: कविता
एक सुबह, एक शाम, एक रात
बांस की पत्ती के कोने पर अटकी
ओस की बूँद
कैद कर ली थी,
आँखों के कैमरे में
आज भी कभी-कभी वो
बंद पलकों में
उतरती है,
… …
एक शाम,
पक्षियों के कलरव को
सुना था बैठकर
छत की मुंडेर पर,
जिसकी धुन
मन में आज तक
जलतरंग सी
बजती है,
… …
एक रात
तुम्हारी तपती हथेलियों का स्पर्श
महसूस किया था
अपने गालों पर,
कानों के नीचे वो छुअन
आज भी
धधकती है,
… …
नहीं सही आज
वो सुबह, वो शाम, वो रात,
वो ओस,वो पंछी,
वो तुम्हारी छुअन
पर उनकी यादें
अब भी, सीने में
करकती है.
(photo by fotosearch.com)
गुनगुनी धूप
गुनगुनी धूप
कल उतरी मेरी बालकनी में,
जैसे अम्मा ने
हौले से
दुलार दिया हो मुझे,
इससे पहले तो
धूप में
न था इतना अपनापन …
क्या भेजा है कोई संदेश
उसने स्वर्ग से?
गुनगुनी धूप
कल उतरी मेरी बालकनी में,
जैसे अम्मा ने
हौले से
दुलार दिया हो मुझे,
इससे पहले तो
धूप में
न था इतना अपनापन …
क्या भेजा है कोई संदेश
उसने स्वर्ग से?
अवसाद-२ (साँझ की धूप)
धान के खेतों पर
दूर तक फैली,
थकी, निढाल पीली-पीली
साँझ की धूप,
आ जाती है खिड़की से
मेरे कमरे में,
और भर देती है उसे
रक्ताभ पीले रंग से,
… …
इस उदास पीले रंग की
अलौकिक आभा से
मिल जाता है
मेरे उदास मन का पीला रंग,
और चल देता है
मेरा मन
साँझ की धूप के सहारे
एक अनन्त यात्रा की ओर,
यह निर्जन स्थान
शायद सूरज है या
आकाश का दूसरा छोर,
जहाँ चारों ओर
प्रकाश ही प्रकाश है…
स्वर्णिम पीला प्रकाश,
… …
मैं आँखे खोलती हूँ
और पाती हूँ अपने आपको
अपने कमरे में
जहाँ अब…
अंधेरा फैल चुका होता है,
अपना चेहरा देखती हूँ
आईने में,
मेरी आँखें उदास और थकी हैं,
उनमें पीलापन है
शायद… …
साँझ की धूप का पीलापन…
धान के खेतों पर
दूर तक फैली,
थकी, निढाल पीली-पीली
साँझ की धूप,
आ जाती है खिड़की से
मेरे कमरे में,
और भर देती है उसे
रक्ताभ पीले रंग से,
… …
इस उदास पीले रंग की
अलौकिक आभा से
मिल जाता है
मेरे उदास मन का पीला रंग,
और चल देता है
मेरा मन
साँझ की धूप के सहारे
एक अनन्त यात्रा की ओर,
यह निर्जन स्थान
शायद सूरज है या
आकाश का दूसरा छोर,
जहाँ चारों ओर
प्रकाश ही प्रकाश है…
स्वर्णिम पीला प्रकाश,
… …
मैं आँखे खोलती हूँ
और पाती हूँ अपने आपको
अपने कमरे में
जहाँ अब…
अंधेरा फैल चुका होता है,
अपना चेहरा देखती हूँ
आईने में,
मेरी आँखें उदास और थकी हैं,
उनमें पीलापन है
शायद… …
साँझ की धूप का पीलापन…















